Tuesday, August 21, 2018

Would Aishwarya Rai have made a better Padmavati than Deepika Padukone?


 



















After abundant problem, conflict and furor, Sanjay Leela Bhansali's Padmaavat released on Jan twenty five. The film, that asterisked Deepika Padukone, Ranveer Singh and Shahid Kapoor in crucial roles, was a reimagining of fifteenth century writer Muhammad leader Jayasi's Padmavat.

It told the story of the attractive patrician Padmini of Chittorgarh, United Nations agency committed self-immolation, to avoid falling into the hands of the Turkish intruder Alauddin Khilji.

Though the film was slammed by critics for glorifying Hindoo gallantry and vilifying Muslims on the far side imagination, it crossed over Rs three hundred large integer at the box workplace. whereas Deepika didn't have abundant of a task within the half, she steered the last half of the film and received glowing praises for her portrayal of the feisty patrician Padmini.

Interestingly, Deepika wasn't the primary alternative for the role of patrician Padmavati. Bhansali had at the start approached Aishwarya Rai Bachchan for the half.

Aishwarya confirmed this to associate degree recreation portal. "He did not get the Bajirao on behalf of me. He wished American state to try to to Padmaavat, however couldn't get the Khilji on behalf of me, at the casting time. So, that is however it did not happen."

She conjointly side, "So, at the tip of the day, you would like to check the casting. If the casting isn't happening, then typically, it does not move. The intention is often there to figure along, however it did not happen. we tend to each loved operating with one another, thus let's examine, whenever it's meant to be."

According to reports, Bhansali wished to form Bajirao Mastaani with Aishwarya and Salman Khan, however because of growing bad blood between the 2, it didn't happen. Aishwarya had place down a firm condition that she wouldn't share screenspace with Salman, that he clearly wasn't happy regarding.

So the question that arises here, would Aishwarya have created an improved Padmavati than Deepika?

WHO'S this BOX workplace QUEEN?

Aishwarya has associate degree astounding fan following, because of her attractive appearance. However, as way as box workplace successes area unit involved, Deepika rules the box workplace. Goliyon Ke Rasleela Ram Leela and Bajirao Mastani has cemented her position. And now, Deepika will exert a magnetic influence over her audience in her amount dramas, to the extent that she's nearly at risk of being typecast.

In her career spanning over twenty five years, Aishwarya has had a lot of misses than hits, most likely as a result of she selected weak scripts additionally. However, to be fair, the thespian has verified her courageousness in films like Hum Dil American state Chuke Sanam, Devdaas, Provoked, Jodhaa-Akbar and Ae Dil Hai Mushkil- in brief films that have had competent and a lot of ready administrators, United Nations agency were ready to look on the far side her beauty and extract her real potential. Sadly, this hasn't been too typically.

A tough CHOICE?

Last year, once the trailer of Padmaavat free, Twitter was divided. several believed that Aishwarya would are an improved choice for the role of patrician Padmavati, as she had delineated the Hindoo queen Jodhabai in Jodhaa-Akbar with abundant composure.

In all honesty, Aishwarya fits the role of the queen, attributable to her royal and swish appearance.

The truth is Bhansali had cut out a rather lacklustre portrait of patrician Padmavati within the film, and Deepika had to form the foremost of it- and even her performance wasn't top-of-the-class quality, am passionate about it ordinarily is.

And all told honesty, once it involves acting, Deepika may be a notch on top of Aishwarya. So, Aishwarya might need created a good Padmavati, however won't are ready to exert a hold over the audience with the role, like Deepika did.

Monday, August 20, 2018

भुनी हुई लहुसन की कल‍ियां नहीं है किसी जड़ीबूटी से कम, खाली पेट खाने के है ये फायदे




लहसुन केआयुर्वेद में  बहुत  फायदे बताए हैं। खाने में स्‍वाद को बढ़ाने के साथ ही ये स्‍वास्‍थय के ल‍िए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे कच्‍चा भी खाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। भूने हुए लहुसन का सेवन करना कई मायनों में शरीर के ल‍िए काफी फायदेमंद होता है। ये शरीर में कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण नहीं होने देता है। इसके अलावा इससे शरीर का केलेस्‍ट्रॉल काफी हद तक कम होता है। लहसुन में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
    लहुसन खाने के फायदे:
 24 घंटे में होता है असर एक रिसर्च के अनुसार कुल 6 भुने हुए लहसुन खाने के ठीक एक घंटे के बाद यह लहसुन पेट में पच जाता है और अपना पौष्टिक प्रभाव देना आरंभ करता है। अगले 2 से 4 घंटे में इन लहसुनों से निकले वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों को हमारी शरीर अपने भीतर सोखने लगता है। इसकी मदद से शरीर के अंदर जितनी भी कैंसर की कोशिकाएं जन्म लेती हैं, यह उन्हें खत्म कर देता है। 4 से 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे मैटाबॉलिज्म पर काम करता है। पेट में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करता है। 6 घंटे के बाद यह लहसुन हमारे रक्त में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम करता है। लहसुन के सेवन के 10 घंटे के बाद लहसुन का पौष्टिक लाभ मिलने लगता है और यह समयसे पहले ही कई बीमारियों का खात्मा कर देता है। 

     दिल को देता है फायदा 
 भुना लहसुन ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है। हालांकि इसका सेवन हाई ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए ज्‍यादा रेफर किया जाता है क्‍योंकि ये बीपी को कम करता है। विषैल तत्‍व निकालता है यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को मल या मूत्र मार्ग से बाहर करता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। वहीं कॉलेस्ट्रोल को भी कम करता है। कॉलेस्ट्रॉल सुबह खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करता है। वजन कम करने भी यह काफी मददगार है। इसका सेवन करने से बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है जिससे कि वजन कम होने लगता है। सेक्‍स हार्मोन बनाता है लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्‍पर्म क्‍वालिटी बढ़ती है। कैंसर से बचा सकता है लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्‍ट्रेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है। कब्ज भुनी हुई लहसुन का सेवन करने से पाचन शक्ति दुरूस्त रहती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Sunday, August 19, 2018

UPSSSC: सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवार देंगे इंटरव्यू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड




UPSSSC: 2 हजार 712 पदों पर भर्ती के लिए 2016 में नोटिफिकेशन जारी किया था.

खास बातें

15 हजार 803 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है.
6 प्रश्नों के लिए सभी अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक दिए जाएगे.
2 हजार 712 पदों पर भर्ती होनी है.


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक (Assistant Accountant and Auditor General) के लिए नए सिरे से योग्यता तय की है. जिसके बाद अब कुल 15 हजार 803 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए योग्य पाया गया है. उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए अपना एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. UPSSSC ने उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया है. आयोग ने 10 प्रश्नों के उत्तर में संशोधन किया है और 6 प्रश्नों के लिए सभी अभ्यर्थियों को ग्रेस अंक देने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि UPSSSC ने सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, सहायक कोषागार लेखाकार के 2 हजार 712 पदों पर भर्ती के लिए 2016 में नोटिफिकेशन जारी किया था. इन पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. कई उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता को लेकर कोर्ट गए थे. कोर्ट ने नए सिरे से योग्यता तय करने के लिए 2017 में आदेश दिया था. जो कि अब लागू हुआ है.

सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक (Assistant Accountant and Auditor General) के इंटरव्यू के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: 
उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Click here to download Interview Letter for Combined Assistant Accountant and Auditor General Recruitment competitive examination 2016 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, .यहां आप मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करे.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.


सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक (Assistant Accountant and Auditor General) के इंटरव्यू के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Click here to download Interview Letter for Combined Assistant Accountant and Auditor General Recruitment competitive examination 2016 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, .यहां आप मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करे.
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'डरावनी दुल्हन' ने उड़ाए पोपटलाल के होश, बापूजी भी सदमे में




Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'डरावनी दुल्हन' के चक्कर में फंसा पोपटलाल

खास बातें

सुपरहिट कॉमेडी सीरियल है 'तारक मेहता...'
भूत के चक्कर से हैं सब मुहाल
अब पोपटलाल बने हैं शिकार


नई दिल्ली: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में इन दिनों गोकुलधाम सोसाइटी में हंगामा मचा हुआ है. जेठालाल के बापूजी की डर-डरकर हालत खराब है. बापूजी को भूत नजर आ रहा है और अकसर खुद को बहादुर बताने वाले बापूजी सूखे पत्ते की तरह कांपते नजर आ रहे हैं. भूत का खौफ पूरी सोसाइटी में फैलता जा रहा है, और बापूजी के इस खौफ की जद में हर कोई आता जा रहा है. लेकिन भूत का दीदार करने में बापूजी का साथ देने का काम किया पोपटलाल. पत्रकार पोपटलाल कितने बहादुर हैं यह हर कोई जानता है. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में आने वाले दिनों में भूत का चक्कर होश गुम करने वाला है.
 आने वाले दिनों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भूत का चक्कर और घनघोर होने वाला है. एक तरफ गोकुलधाम के निवासी बापूजी को विश्वास दिलाने में लगे हैं कि भूत और चुड़ैल नहीं होत. वहीं दूसरी ओर पोपटलाल का सामना 'डरावनी दुल्हन' से हो जाता है. पोपटलाल के बॉस ने उसे कहा था कि वो 'डरावनी दुल्हन' की अफवाह पर लेख लिखे और उसी मीटिंग के बाद जब पोपटलाल सोसाइटी में प्रवेश करता है तब उसे मोहनलाल के खली फ्लैट की बालकनी में बड़े से घूंघट में एक दुल्हन दिखती है.
    डरावनी दुल्हन को देखकर डर के मारे पोपटलाल की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. अब सभी गोकुलधाम वासी मोहनलाल के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हैं और उन्हें वहां पर जेवर, चूड़ियां और मंगलसूत्र मिलता है. वे सब इंस्पेक्टर चालू पांडे को बुलाते हैं . इसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि ये 'डरावनी दुल्हन' कौन है ? क्या है इसका सच ? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का ये एपिसोड 16 अगस्त को एयर होगा. एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज के लिए तैयार रहें.

रेलवे ने निकालीं 89409 पदों पर भर्तियां, जल्दी करें एप्लाई, ये है आखिरी तारीख







रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के 89409 पदों पर भर्तियों की घोषणा की है. इनमें 62907 पोस्ट ग्रुप सी के लिए हैं जबकि 62907 पोस्ट ग्रुप डी की भर्ती के लिए हैं. आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. दोनों ही ग्रुप की भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है.

कुल पदों की संख्या
ग्रुप सी: 26502
ग्रुप डी: 62907

पदों का विवरण:
ग्रुप सी
असिस्टेंट लोको पायलट- 17673
अन्य तकनीकी पद- 8829 पद

बोर्ड ने ग्रुप डी के लिए हेल्पर, ट्रैक मेन्टेनर, हॉस्पीटल अटेन्डेन्ट, असिस्टेंट प्वॉइन्ट्समैन, गेटमैन और पोर्टर पदों पर आवेदन मांगे हैं.





आवेदन के लिए योग्यता.
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी को 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए या उसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए.




आयुसीमा: ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थी की आयु 1.7.2018 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ग्रुप डी के लिए आयुसीमा 18 से 33 वर्ष है.



आवेदन का शुल्क
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा.

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थी का चयन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा और ग्रुप सी के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट के जरिए किया जाएगा. वहीं ग्रुप डी के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट की जगह शारीरिक क्षमता से भी गुजरना होगा.

Gulzar Birthday Special: मशहूर शायर गुलजार का ये है असली नाम, इन बातों को जरूर जानना चाहिए

                                  Gulzar Birthday Special: 




गुलजार (फाइल फोटो)


गुजलार का आज 85वां जन्मदिन
मशहूर शायर के तौर पर मिली प्रसिद्धि



असली नाम है कुछ और

नई दिल्ली: Gulzar Birthday Special: 'हवा के सींग न पकड़ो खदेड़ देती है, जमीं से पेड़ों के टांके उधेड़ देती है...' कल्‍पनाओं की ऐसी विचित्रता और शब्‍दों की ऐसी जादूगरी सिर्फ गुलजार ही कर सकते हैं और आज शब्‍दों के इसी जादूगर का जन्‍मदिन है. 
    जानेमाने शायर गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है. उनका जन्म 18 अगस्त, 1934 को झेलम जिले के दीना गांव में हुआ था जो अब पाकिस्‍तान में है. वे फिल्मों में आने से पहले गैराज मकेनिक का काम किया करते थे. गुलजार कम उम्र में ही लिखने लग थे लेकिन उनके पिता को यह पसंद नहीं था, लेकिन उन्होंने लिखना जारी रखा और एक दिन अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड का बड़ा नाम बन गए. वे 20 बार फिल्मफेयर तो पांच राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं. 2010 में उन्हें स्लमडॉग मिलेनेयर के गाने 'जय हो' के लिए ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया था. उन्हें 2013 के दादा साहेब फालके सम्मान से भी नवाजा जा चुका है.


खास बातेः

- गुलजार अपने कॉलेज के दिनों से ही सफेद कपड़े पहन रहे हैं.
- उन्होंने बिमल रॉय के साथ असिस्टेंट का काम किया. एस.डी. बर्मन की 'बंदिनी' से बतौर गीतकार शुरुआत की. उनका पहला गाना था, 'मोरा गोरा अंग...'
- बतौर डायरेक्टर गुलजार की पहली फिल्म 'मेरे अपने' (1971) थी, जो बंगाली फिल्म 'अपनाजन' की रीमेक थी.
- गुलजार की अधिकतर फिल्मों में फ्लैशबैक देखने को मिलता, उनका मानना है कि अतीत को दिखाए बिना फिल्म पूरी नहीं हो सकती. इसकी झलक, 'किताब', 'आंधी' और 'इजाजत' जैसी फिल्मों में देखने को मिल जाती है.


- गुलजार उर्दू में लिखना पसंद करते हैं.
- गुलजार ने 1973 की फिल्म 'कोशिश' के लिए साइन लैंग्वेज सीखी थी क्योंकि ये फिल्म मूक-वधिर विषय पर थी. जिसमें संजीव कुमार और जया भादुड़ी थे.
- 1971 में उन्होंने 'गुड्डी' फिल्म के लिए ‘हमको मन की शक्ति’ देना गाना क्या लिखा ये गाना स्कूलों मे प्रार्थना में सुनाई देने लगा.
- उन्होंने ‘हू तू तू’ के फ्लॉप होने के बाद फिल्में बनानी बंद कर दीं, इस झटके से उबरने के लिए उन्होंने अपना ध्यान शायरी और कहानियों की ओर किया.

उन्हें टेनिस खेलना  बेहद पसंद है, और वे सुबह टेनिस जरूर खेलते हैं.
- उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 'अचानक', 'कोशिश' (1972), 'आंधी' (1975), 'मीरा', 'लेकिन', 'किताब' (1977) और 'इजाजत' (1987) के नाम आते हैं.

Saturday, August 18, 2018

कमाई में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' हुई धड़ाम, लेकिन फिर भी जॉन अब्राहम को पछाड़ा


बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' को ओपनिंग डे पर जबदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब बॉलीवुड में यह फिल्म फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया.





'गोल्ड' में अक्षय कुमार

खास बातें

दूसरे दिन 'गोल्ड' हुई धड़ाम
जॉन अब्राहम को पछाड़ा
वीकेंड पर कमाई की उम्मीद
नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' को ओपनिंग डे पर जबदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब बॉलीवुड में यह फिल्म फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया. जबकि दूसरी तरफ जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने 20.52 करोड़ की कमाई करके इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर पहुंचा. सबसे चौंकाने वाली बात यह हो गई है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'गोल्ड' फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स तो मिला, लेकिन दूसरे ही दिन यह आंकड़ा 68 प्रतिशत गिर गया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरने की वजह दूसरे दिन फिर से ऑफिस वर्क और कामकाज वाला दिन है.

उम्मीद है फिल्म को कमाई में वीकेंड पर फिर से तेजी देखने को मिले. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक गोल्ड फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 8 करोड़ की कमाई की और अब कुल 33.25 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है. वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन 7.92 करोड़ की कमाई की और कुल कमाई 28.44 करोड़ हो चुका है. यह आंकड़ा ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने दिया है.

बता दें, अक्षय कुमार की 'गोल्ड' को साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जबकि 'सत्यमेव जयते' 5वीं पोजिशन पर है. तरण आदर्श के मुताबिक, 'बागी-2' को पछाड़ 'गोल्ड' ने लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर कब्जा किया. 34.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' पहले नंबर पर है, जबकि दूसरी पोजिशन पर सलमान खान की 'रेस-3' है.


'गोल्ड' एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊपर किया था. इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म से मौनी रॉय अपना डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में अमित साध, विनीत कुमार सिंह, कुणाल कपूर अहम किरदार में दिखेंगे.



Twitter Ads info and privaबता दें, अक्षय कुमार की 'गोल्ड' को साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जबकि 'सत्यमेव जयते' 5वीं पोजिशन पर है. तरण आदर्श के मुताबिक, 'बागी-2' को पछाड़ 'गोल्ड' ने लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर कब्जा किया. 34.75 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' पहले नंबर पर है, जबकि दूसरी पोजिशन पर सलमान खान की 'रेस-3' है.

Friday, August 17, 2018

कांशीराम को राष्ट्रपति बनाना चाहते थे अटल बिहारी वाजपेयी


अटल बिहारी वाजपेयी ने कांशीराम को राष्ट्रपति और एपीजे अब्दुल कलाम को मंत्री बनाने का ऑफर दिया था. दोनों शख्सियतों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया था


कांशीराम और एपीजे अब्दुल कलाम ने क्यों ठुकरा दिया था अटल का ऑफर?





अटल बिहारी वाजपेयी हर किसी को साधकर चलते थे. हर पार्टी में, हर विचारधारा के लोग उनके दोस्त थे. उनका एक दिलचस्प वाकया कांशीराम और एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा है. वे कांशीराम को राष्ट्रपति और एपीजे अब्दुल कलाम को अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाना चाहते थे. लेकिन दोनों शख्सियतों ने अटल का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. न कलाम मंत्री बनने को राजी थे और न कांशीराम राष्ट्रपति बनने के लिए. लेकिन दोनों के साथ अटल का संबंध लगातार बना रहा.
बीएसपी के संस्थापक कांशीराम (File photo)
नारायण के मुताबिक "वाजपेयी के प्रस्ताव को कांशीराम ने इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वे जानते थे कि असली पावर राष्ट्रपति में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के पद में है. वह जानते थे कि राष्ट्रपति बनाकर उन्हें चुपचाप बैठा दिया जाएगा. इसके लिए वह तैयार नहीं थे. इसीलिए तब कांशीराम ने वाजपेयी से कहा था कि वह राष्ट्रपति नहीं बल्कि प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं."


कांशीराम का नारा था, 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी.' वह देश के ​दलितों को सत्ता का केंद्रबिंदु बनाना चाहते थे. ऐसे में वह केवल राष्ट्रपति बनकर मूक नहीं बनना चाहते थे. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि वाजपेयी कांशीराम के लक्ष्य को समझ नहीं पाए. कांशीराम का असली उद्देश्य देश के दलित समाज को उच्च पदों पर आसीन करना था.

कांशीराम ने मायावती को देश की पहली ​दलित महिला मुख्यंमत्री बनाकर अपने सपने को सच भी कर दिखाया. कांशीराम ने अछूतों और दलितों के राजनीतिक एकीकरण के लिए जीवनभर काम किया. समाज के दबे-कुचले वर्ग के लिए एक ऐसी जमीन तैयार की जहां पर वे अपनी बात कह सकें.
कांशीराम की जीवनी 'कांशीराम: द लीडर ऑफ द दलित्स' लिखने वाले बद्रीनारायण कहते हैं " हां, ये बात सही है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कांशीराम को राष्ट्रपति बनने का ऑफर दिया था. यह उस वक्त की बात है जब यूपी में बसपा-भाजपा की मिलीजुली सरकार चल रही थी. उस वक्त दोनों दलों में अच्छे संबंध थे. वाजपेयी के ऑफर के बारे में खुद कांशीराम कहा करते थे."

सैमसंग ने चीन में स्मार्टफोन्स का उत्पादन घटाया, अब भारत पर जोर



नई दिल्ली: 


सैमसंग चीन में अपने स्मार्टफोन का उत्पादन घटाने जा रहा है, क्योंकि इस देश में उसकी बिक्री में गिरावट आ रही है, जबकि कंपनी का जोर अब भारत और वियतनाम के बाजारों पर है. निक्कई एशियन रिव्यू की सोमवार देर रात की रपट में कहा गया है, "सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स चीन में अपने स्मा है. इससे यह साबित होता है कि कैसे दक्षिण कोरियाई दिग्गज दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में वापसी के लिए संघर्ष कर रहा है". कंपनी इसके अलावा भारत और वियतनाम जैसे तेजी से बढ़ते बाजारों में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है.


निक्केई एशियन रिव्यू में अमेरिकी मार्केट रिसर्च फर्म क्रिएटिव स्ट्रेटेजिज के विश्लेषक कैरोलीना मिलानेसी के हवाले से बताया, "मैं समझता हूं कि सैमसंग को चीन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. चीन एक बड़ा बाजार है, मेरा मानना में चीन में अधिक केंद्रित दृष्टिकोण से कंपनी को अपनी उम्मीदों को पूरा करने में मदद मिलेगी."









(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

बिछड़ गया यार : कांपते हाथों से आडवाणी ने दी अटल को श्रद्धांजलि, लौटे तो कांपे कदम




65 सालों अटल-आडवाणी राजनीति में एक नाम बन गये थे.

खास बातें

अटल-आडवाणी भारतीय राजनीति का एक नाम
साथ मिलकर की थी बीजेपी की स्थापना
राजनीति में हिट जोड़ी थी दोनों की


नई दिल्ली: राजघाट के पीछे स्मृति वन का माहौल ही कुछ ऐसा था. भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहित देश-विदेश नेताओं को ने अटल बिहारी वाजपेयीको श्रद्धांजलि दी. लेकिन उस समय भावनाओं का ज्वार सबकी आंखों में आ गया जब कांपती हांथों से लालकृष्ण आडवाणी ने उस शख्स को श्रद्धांजलि जिसके साथ उन्होंने जीवन के 65 सालों बिताये. जनसंघ से दोनों का सफर शुरू हुआ था उसके बाद दोनों ने मिलकर बीजेपी की स्थापना की. आज बीजेपी केंद्र सहित 20 राज्यों की सत्ता में है. 
           आडवाणी की श्रद्धांजलि के साथ ही एक राजनीति का एक पूरा युग सबकी आंखों में तैर गया. भावुक आडवाणी जैसे ही श्रद्धांजलि देकर पीछे मुड़ते हैं तो कुछ कदम चलते ही उनके पैर लड़खड़ा जाते हैं. उस समय ऐसा ललगता है कि मानो लालकृष्ण आडवाणी के कदमों को किसी ने रोक लिया है. लेकिन फिर वह धीरे-धीरे कदमों से आगे बढ़ते चले गये. उनके गदुख और दर्द को साफ देखा और समझा जा सकता था.
       अटल बिहारी वाजपेयी की मुलाकात लालकृष्ण आडवाणी से कैसे हुई यह कहानी भी बहुत रोचक है. अटल जी एक बार सहयोगी के तौर पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ ट्रेन से मुंबई जा रहे थे. मुखर्जी कश्मीर के मुद्दे पर पूरे देश का दौरा कर रहे थे. लालकृष्ण आडवाणी कोटा में प्रचारक थे. उनको पता लगा कि उपाध्याय जी इस स्टेशन से गुजरने वाले हैं तो वह मिलने आ गये. वहीं पर मुखर्जी ने दोनों की मुलाकात करवाई थी.

Wednesday, August 15, 2018

INDvsENG: तीसरे टेस्ट के लिए टीम में हो सकते हैं ये दो 'विराट' बदलाव




नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान विराट कोहली की काफी आलोचना भी हो रही है। वहीं टीम के चयन को लेकर भी कप्तान विराट लोगों के निशाने पर हैं। ऐसे में तीसरा टेस्ट जीतना विराट के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। बता दें कि तीसरा मुकाबला 18 अगस्त से नॉटिंघग के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्रांउड में खेला जाएगा। वहीं ग्लैंड ने उसे एजबैस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में 31 रन और लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मुकाबले में पारी और 159 रन से करारी शिकस्त दी थी।
 भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबर चुके हैं। इस तरह नॉटिंगम टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव देखें जा सकते हैं। गौरतलब हो कि आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुमराह को अंगूठे में चोट लग गई थी। वहीं अब तीसरे टेस्ट के लिए वो बिल्कुल फिट हैं। ऐसे में कुलदीप यादव और उमेश यादव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम की नाजुक स्थिति को देखते हुए बुमराह का मैच में उतरना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं टीम में दूसरा बदलाव विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की जगह युवा खिलाड़ी रिषभ पंत के रूप में हो सकता है। कार्तिक का बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों में ही प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। ऐसे में हो सकता है कि नॉटिंघम में रिषभ पंत अपना डेब्यू मैच खेल सकते हैं।

भारत में लॉन्च हुए वीवो के नए स्मार्टफोन Vivo Y81 के खास फीचर्स





Vivo कंपनी का एक और स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च हो गया है। चीन की इस स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Vivo Y81 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को इससे पहले वियतनाम में लॉन्च किया गया था। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो मार्केट में मौजूद कई मिड-रेंज स्मार्टफोन को टक्कर देगा। इस फोन की कीमत 12,999 रुपए है और इस रेंज में Xiaomi Redmi Note 5 और Honor 9N जैसे स्मार्टफोन भी मार्केट में धूम मचा रहे हैं। ऐसे में वीवो के इस नए फोन के आ जाने से इस रेेंज के स्मार्टफोन का कंप्टीशन बढ़ जाएगा। हालांकि ग्राहकों के लिए अच्छा ही है क्योंकि उन्हें एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है।  
डिस्प्ले और प्रोसेसर
 अब इस स्मार्टफोन की कुछ खास बातों यानि कि फीचर्स के बारे में बात कर लेते हैं। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधिरित है और फनटच OS 4.0 पर चलता है। इस शानदार मिड रेंज स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इस फोन का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 6.22 इंच का है। जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन के डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है जिसका प्रोटेक्शन भी काफी मजबूत है। स्टोरेज क्षमता की बात करें तो उसके लिए इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है
 कैमरा सेटअप और कनेक्टिविटी
 अब इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करते हैं। यह स्मार्टफोन इस विभाग में भी अच्छा है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर F/2.2 है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसके साथ-साथ इसमें एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है। इस फोन के फ्रंट कैमरे का भी अपर्चर F/2.2 ही है। इसके अलावा इस फोन में एक दमदार बैटरी भी लगाई गई है जो 3260 एमएएच की है। इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0 समेत वाईफाई, जीपीएस, यूएसबी जैसी तमाम सुविधाएं भी मौजूद हैं।

नवंबर में इस दिन सात फेरे लेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कंफर्म हुई शादी की तारीख!




नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद अब दीपिका पादुकोण भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक शादी करेंगे। बॉलीवुड का ये फेमस कपल पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ है और अब इस साल ये इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जा रहे हैं। ये खबर तो पहले ही आ चुकी थी कि दीपिका और रणवीर मुंबई में नहीं, बल्कि इटली में शादी करेंगे। अब दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है।
 तो नवंबर में इस दिन होगी शादी! 
बॉलीवुड के 'राम-लीला' और 'बाजीराव-मस्तानी' अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाते हुए इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिल्मफेयर के अनुसार दोनों की शादी की तारीख भी पक्की हो गई है और दीपिका-रणवीर 20 नवंबर को सात फेरे लेगें। खबर के मुताबिक दोनों की इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि शादी समारोह काफी निजी रहेगा और करीब 30 लोग इस शादी का हिस्सा बनेंगे।

इटली में होगी साल की सबसे बड़ी शादी
 दीपिका और रणवीर 'विरुष्का' की राह चलते हुए शादी करेंगे। दोनों ने शादी के लिए भारत की बजाय यूरोप को चुना है और फिल्मफेयर की मानें तो ये शादी भी इटली में हो सकती है। पिछले कुछ समय में इटली शादी के लिए बॉलीवुड की टॉप पसंदीदा डेस्टीनेशन बनकर उभरा है। रानी मुखर्जी के बाद विराट-अनुष्का ने इस खूबसूरत देश में शादी की और अब दीपिका-रणवीर भी इटली में शादी करने जा रहे हैं।

शादी के बाद मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
 जहां विराट-अनुष्का ने शादी के लिए फ्लोरेंस, टस्कनी को चुना था, वहीं रणवीर-दीपिका लोम्बार्डी के लेक कोमो में शादी करेंगे। इटली का ये पॉश डेस्टीनेशन खूबसूरत पहाड़ों और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। पास में बड़ी सी झील से ये जगह किसी पेंटिंग सरीखी लगती है। दीपिका और रणवीर दोनों ही विदेश में शादी करना चाहते थे और उन्होंने इस जगह पर अपनी मुहर लगा दी है। शादी के बाद दोनों मुंबई में बड़ा रिसेप्शन देंगे।